मस्जिद के इमाम ने की बच्चे से कुकर्म की कोशिश - CG Sandesh

मस्जिद के इमाम ने की बच्चे से कुकर्म की कोशिश

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की के एक गांव में मस्जिद के इमाम पर कुकर्म की कोशिश का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर इमाम अब्दुल सलाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस कोर्ट में आज बच्चे का बयान भी दर्ज कराने जा रही है। अब्दुल सलाम के पास ये बच्चा पढ़ने जाता था। बच्चे के घरवालों का आरोप है कि बीती 15 मई को बच्चा इमाम के पास पढ़ने गया था। इसके बाद वो अचानक घर लौट आया और कई दिन तक सहमा हुआ दिखा। जब उसे घरवालों ने अब्दुल सलाम के पास पढ़ने के लिए फिर भेजने की कोशिश की, तो बच्चे ने मना कर दिया। इसके बाद घटना का भेद खुला। 


बच्चे ने जब फिर इमाम के पास जाने से इनकार कर दिया, तो घरवालों ने उससे इसकी वजह पूछी। बच्चे ने आरोप लगाया है कि 15 मई को जब वो अब्दुल सलाम के पास पढ़ने गया था, तो वो उसे कमरे में ले गया। वहीं, उसने बच्चे को पकड़ लिया और उससे कुकर्म की कोशिश की। बच्चा इसपर चीखने-चिल्लाने लगा। जिसके बाद आरोपी इमाम डर गया। उसने बच्चे को छोड़ दिया। बच्चा इसपर भागा और अपने घर आ गया। बच्चा इतना डर गया था कि उसने खुद के साथ हुई घटना की जानकारी भी घरवालों को पहले नहीं दी। बाद में पता चलने पर बच्चे के घरवालों ने पुलिस को जानकारी दी।

रुड़की की सिविल लाइंस कोतवाली में अब्दुल सलाम के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वो बिझौली का रहने वाला है। पुलिस को अभी जांच में ये भी पता चला है कि गांव के कुछ लोगों ने इस मामले में समझौता कराने की भी कोशिश की। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए इमाम को कुकर्म की कोशिश की धाराओं में धर दबोचा। बच्चे का कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाने के बाद अब्दुल सलाम को इस मामले में कड़ी सजा होने के आसार हैं।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें