CG :  113 लोग BJP में हुए शामिल...बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें... - CG Sandesh

CG : 113 लोग BJP में हुए शामिल...बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें

जांजगीर। BJP प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन आज जांजगीर जिले के दौरे में है। प्रदेश में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में BJP प्रदेश सहप्रभारी का दौरा बेहद मायने रखता है। इस मौके पर अलकतरा विधानसभा क्षेत्र के 113 लोग BJP में शामिल हुए है।

 



इस दौरान SC मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला देवी पाटले, सांसद गुहाराम अजगल्ले और विधायक सौरभ सिंह भी वहां मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु हो गई है। ऐसे में 113 लोगों का बीजेपी में शामिल होना काफी मायने रखता है।

सहप्रभारी नितिन नबीन ने इस दौरान कहा प्रदेश के जनता ने साढ़े चार साल तक बहुत कुछ खोया है। प्रदेश सरकार ने जनता का बुरा हाल कर दिया है। हम जनता के साथ मिलकर राज्य सरकार को सबक सिखाएंगे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें