CG : चखना सेंटर में फटा गैस सिलेंडर, मचा हड़कंप  - CG Sandesh

CG : चखना सेंटर में फटा गैस सिलेंडर, मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के पुराना बस स्टैंड के शराब दुकान के पास बड़ा हादसा टल गया है। गुरुवार को बस स्टैंड के पास चखना सेंटर में अचानक गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह है कि आगजनी की घटना में कोई हताहत नहीं हुई, पर कई वाहनों में आग लग गई। लोगों की सजगता से आग पर काबू पा लिया गया है। जिले में शराब दुकान के सामने बेखौफ चखना सेंटर संचालित किया जा रहा है, जहां घरेलू गैस सिलेंडर का बड़ी संख्या में उपयोग किया जा रहा है।

 गौरतलब है बस स्टैंड के पास नाला निर्माण होने से डायवर्ट रूट के कारण शराब दुकान के सामने से ही वाहनों एवं लोगों का आना जाना हो रहा है। गनीमत है कि हादसे पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ी जनहानि की संभावना थी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें