नक्सलियों ने लगाए बैनर : सरपंच-उपसरपंच को मिली पैर काटने की ... - CG Sandesh

नक्सलियों ने लगाए बैनर : सरपंच-उपसरपंच को मिली पैर काटने की धमकी

नारायणपुर।  नदी में बन रहे डेम व माइंस के विरोध में सरपंच और उपसरपंच को नक्सलियों ने पैर हाथ काटने की धमकी दी है। नक्सलियों ने धमकी वाला बैनर-पोस्टर भी गांव में लगाया है। साथ ही सरपंच और उपसरपंच पर माइंस खोलने में मदद का आरोप लगाया है।

दरअसल, नारायणपुर के बेसेमेटा गांव में नदी में पानी रोकने के लिए डेम निर्माण किया जा रहा है। इसका विरोध नक्सलियों के द्वारा किया जा रहा है। नक्सलियों ने गांव में बैनर लगाकर गायता पारा और बेसेमेटा के सरपंच और उपसरपंच से डेम बनाने में मदद नहीं करने की चेतावनी दी है। साथ ही बैनर में लिखा कि मदद करने पर सरपंच और उपसरपंच के हाथ पैर काट दिए जाएंगे। नक्सलियों की धमकी के बाद गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें