बागबाहरा क्षेत्र में सट्टा-पट्टी लिखते दो आरोपी गिरफ्तार
अलग-अलग प्रकरण पर आरोपियों से नगदी 17,990 रूपयें एवं हजारो रूपयें का सट्टा-पट्टी जप्त
साइबर सेल एवं थाना बागबाहरा की संयुक्त कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) द्वारा जिलें के समस्त थाना/चैकी प्रभारियों को जुआ-सट्टा, अवैध शराब पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत थाना प्रभारीगण अपने-अपने क्षेत्रों में मुखबीरों को सक्रिय कर जुआ खेलने/खिलने वालो पर नजर रखी जा रही थी कि साइबर सेल एवं थाना बागबाहरा की टीम को 12 जून को मुखबिर से सूचना मिली की बागबाहरा क्षेत्र में सट्टा-पट्टी खेलाया जा रहा है। सायबर सेल एवं थाना बागबाहरा पुलिस स्टाफ द्वारा योजना बनाकर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कार्यवाही कर आरोपियों को सट्टा खिलाते सट्टा पट्टी के साथ पकड़ा गया।
प्रकरण-1
राकेश सोनवानी पिता बबला सोनवानी उम्र 20 वर्ष सा0 वार्ड नं0 01 डबरापारा बागबाहरा को सट्टा-पट्टी लिखते रंगे हाथे पकड़कर उनके कब्जे से नगदी 8,310 रूपयें, 2 नग सट्टा-पट्टी, 1 नग रेडमी मोबाईल, 1 नग कैलकुलेटर, 1 नग डाॅट पेन जप्त किया गया।
प्रकरण- 2
अमर सोनी पिता राजकपूर सोनी उम्र 28 वर्ष सा. थानापारा बागबाहरा को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया। आरोपी से अंको के सामने हजारो रुपये पैसे का दांव लिखा सट्टा-पट्टी, नगदी 9,680 रूपयें, 1 नग सट्टा-पट्टी, 1 नग मोबाईल, 1 नग डाॅट पेन को उनके कब्जे से जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना बागबाहरा में छत्तीसगढ़ जुआ(प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत कार्यवाही की गई है।
सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव के निर्देशन में अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा गरिमा दादर के नेतृत्व में थाना प्रभारी बागबाहरा स्वराज त्रिपाठी, सायबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान, आर. दिनेश साहू, वीरेन्द्र नेताम, डेविड चंद्राकर एवं थाना बागबाहरा टीम द्वारा की गई।