सांकरा : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल की इलाज के दौरान मौत
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पेण्ड्रावन के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी. बताया गया की 8 जून को सुबह करीब 09:15 बजे पेझड्रावन निवासी चन्द्रमणी दास पिता दुलार दास उम्र 43 साल सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया,
उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने असल मर्ग नंबरी कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें