ICC Test Rankings : 39 साल बाद बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, एक ही ट... - CG Sandesh

ICC Test Rankings : 39 साल बाद बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, एक ही टीम के तीन खिलाड़ी पहुंचे शीर्ष पर

 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है जिसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टेस्ट खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। इस रैकिंग में इस बार बड़ी ही हलचल देखने को मिली है। इस रैकिंग में भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने वाले अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में लंबी छलांग लगाकर 37वें और 94वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

वहीं मीडिया रिपोर्ट की माने तो टेस्ट रैंकिंग में 39 साल बाद एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बना है। जब एक ही टीम के तीन खिलाड़ी टॉप-3 रैंकिंग में पहुंचे है। ये तीनों खिलाड़ी ही ऑस्ट्रेलिया टीम के है।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप को जीतने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाज रैंकिंग में शीर्ष तीन स्थान पर है। मार्नस लाबुशेन इस लिस्ट में नंबर एक पर है तो वहीं ओवल में भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में शतक जड़ने वाले स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड दूसरे और तीसरे स्थान पर है। मार्नस लाबुशेन 903 पॉइंट्स के साथ रैंकिंग में टॉप पर है


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें