news-details

रायगढ़ प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं से मिले भाजपा प्रदेश सह प्रभारी

लाभार्थी सम्मेलन हेतु रायगढ़ प्रवास के दौरान आज प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के पुत्र डॉक्टर अभिषेक सिंह ने कुछ देर के लिए सरायपाली में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. नवीन ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर समन्वय बनाकर कार्य संपादन करने हेतु निर्देश किया। 

वही चौधरी और सिंह ने युवा शक्ति की प्रशंसा की उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जिलाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी, जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मंत्री कामता पटेल, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल रामलाल चौहान, सरायपाली मंडल प्रभारी डॉ एनके अग्रवाल, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र कुमार पटेल, मंडल अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी ,प्रदीप साहू, धनेश नायक, स्वर्ण सिंह सलूजा, पुष्प लता चौहान, सीता सतपथी, राखी चौहान, पंचराम चौहान, डॉ आशीष दास, कन्हैया पटेल, गजेंद्र ठाकुर, प्रकाश पटेल, सांसद प्रतिनिधि आशीष सेन , प्रमोद सागर, नकुल चौहान, किशन जयसवाल, गौरव शर्मा, साहिल पटनायक, नेहरू अचार्य, संजय प्रधान ,आदि मौजूद रहे.


अन्य सम्बंधित खबरें