कोमाखान : पति ने लकड़ी से वार कर फोड़ा पत्नी का सिर - CG Sandesh

कोमाखान : पति ने लकड़ी से वार कर फोड़ा पत्नी का सिर

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम उखरा में पति ने पत्नी की लकड़ी से पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गयी. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 13 जून को ग्राम उखरा निवासी महिला धनेश्वरी सोनवानी अपने बेटी के घर पति और बेटे के घर गयी थी. पति और बेटे वापस आ गए. 14 जून को सुबह करीब 11:30 बजे धनेश्वरी बस में उखरा आ गई थी. 

15 जून को शाम करीब 04:30 बजे धनेश्वरी को उसका पति घनाराम 13 जून को घर क्यों नही आई कहकर मां बहन की गालियां देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा.
धनेश्वरी बचाव-बचाव चिल्लाने लगी तो उसका पति घनाराम तुम बहुत होशियार बनती हो कहकर वहीं पड़े लकड़ी से धनेश्वरी के सिर में मार दिया, जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा. मारपीट को देखकर धनेश्वरी के बेटे एवं गांव के बहुत से लोगों ने झगड़ा को शांत कराया.

धनेश्वरी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी घनाराम के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें