पटेवा : अलग – अलग मामलों में अवैध शराब के साथ 2 महिला गिरफ्तार
पटेवा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलो में अवैध शराब के साथ दो महिलाओ को गिरफ्तार किया है.
12 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
पटेवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि बंगलापारा झलप निवासी पुनई बाई अपने घर के सामने पानी टंकी के पास में हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब बिक्री हेतु छिपाकर रखी है. सुचना के बाद पुलिस बंगलापारा झलप में पुनई बाई के घर के सामने पहुंची. तलाशी लेने पर आरोपिया पुनई बाई के कब्जे से दो पांच-पांच लीटर क्षमता वाली पीले रंग की जरकीन में 05-05 लीटर भरी कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 3000 रूपये, एक दो लीटर क्षमता वाली हरा बाटल में भरी 02 लीटर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब कीमती 600 रूपये जुमला 12 लीटर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब जुमला कीमती 3600 रूपये जप्त किया गया. आरोपिया पुनई बाई पति स्व. दारा सिंह रौतिया उम्र 46 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 16 बंगलापारा झलप का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार किया गया.
घर के सामने ठेला में छिपाकर रखी थी अवैध शराब
वहीँ दुसरे मामले में पुलिस ने बंगलापारा झलप निवासी सविता गुप्ता को गिरफ्तार किया है. वह अपने घर के सामने ठेला में हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब बिक्री हेतु छिपाकर रखी थी. पुलिस ने सविता गुप्ता के घर सामने ठेला में दबिश देखर सविता गुप्ता पति कान्हा गुप्ता उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 16 बंगलापारा झलप को गिरफ्तार किया.
आरोपिया सविता गुप्ता के कब्जे से दो पांच-पांच लीटर क्षमता वाली पीले रंग की जरकीन में 05-05 लीटर भरी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 3000 रूपये, एक लीटर क्षमता वाली व्हीसलरी बाटल में 01 लीटर भरी हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब कीमती 300 रूपये, जुमला 11 लीटर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब जुमला कीमती 3300 रूपये जप्त किया गया. आरोपिया सविता गुप्ता का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार किया गया.