बाबा बिसासहे कुल कोलता समाज आंचलिक सभा पिथौरा का होगा सपत ग्... - CG Sandesh

बाबा बिसासहे कुल कोलता समाज आंचलिक सभा पिथौरा का होगा सपत ग्रहण

आज रविवार को कुल कार्यकारिणी सभा संभाग रायपुर के निर्देशानुसार आंचलिक शाखा सभा पिथौरा का कल गुरु तेग बहादुर सिंह धर्मशाला पिथौरा में समय 3बजे सर्व प्रथम अधिष्ठात्री देवी मां रणेश्वर रामचंडी देवी की पूजा अर्चना पश्चात मुख्य अतिथि एवं आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं अभिवादन किया जाएगा पश्चात कुल कार्यकारिणी के निर्देशानुसार पूर्व आंचलिक सभा के अध्यक्ष द्वारा नवनियुक्त आंचलिक सभा पिथौरा का स्वागत एवं कार्यभार सौंपा जायेगा।

इस कार्यक्रम में गिरधारी साहू अध्यक्ष कुल कार्यकारिणी सभा संभाग रायपुर, मथामणी बढ़ाई महामंत्री कुल कार्यकारिणी सभा संभाग रायपुर एवं समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित होंगे।

कार्यक्रम का संचालन नवनियुक्त आंचलिक सभा अध्यक्ष षडानन भोई के मार्गदर्शन से संपन्न होगा। यह जानकारी योगेश कुमार बढ़ाई कोषाध्यक्ष आंचलिक शाखा सभा पिथौरा ने दिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें