26 यात्री घायल,8 की हालत गंभीर...फोन पर बात रहा था ड्राइवर, ... - CG Sandesh

26 यात्री घायल,8 की हालत गंभीर...फोन पर बात रहा था ड्राइवर, पुल के डिवाइडर से जा टकराई बस

रायगढ़। फोन पर बात करते यात्रियों से भरी बस को चलाने के कारण रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा हो गया। घरघोड़ा के पास यात्रियों से भरी बस पुल के डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 26 लोग घायल हो गए है। इनमें 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

बताया जा रहा है कि, डिवाइडर से टकराने के बाद दो यात्री पुल के नीचे गिर गए। वहीं घटना के बाद पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य अमला पहुंचा हुआ है। बताया जा रहा है कि चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। जिसमें रायगढ़ से लैलूंगा सवारियों से भरी बदन बस दर्रीडिपा रेलवे पुलिया में टकरा कर दुर्घटना का शिकार हो गया।

जिसमें 26 यात्री घायल हो गए, इनमे से बस के केबिन में बैठे 6 यात्री की हालत बेहद गंभीर बताया जा रहा है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ से लैलूंगा जा रही बदन बस क्रमांक सीजी 13 ए बी 7596 का घरघोड़ा दर्रीडीपा के रेलवे पुल पर हादसा का शिकार हो गया।

बस में सवार यात्रियों के बताए अनुसार चालक फोन में करते हुए बस चला रहा था। जैसे है बस पुलिया से टकराई ड्राइवर ने स्टेरिंग जाम हो गया ऐसा बोलकर बस छोड़कर मौके से भाग गया है। इस हादसे में 26 यात्री जख्मी हो गए जबकि इनमे से 6 यात्री बुरी तरह से घायल है, जिन्हे आरंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाने की कवायद की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों से लेकर पुलिस के मुताबिक घायलों की संख्या बढ़ सकती है,वहीं, अब तक घायलों में सुनीता राठिया, नरेश राठिया, राधा, राधिका, निर्मान्ति, दुर्गेश्वरी को केजीएच अस्पताल रायगढ़ भेजा गया है। इधर इस तरह की यह 1 महीने के भीतर 2 बड़ी दुर्घटना हुई है।

फिलहाल अब तक किसी तरह की जनहानि होने की जानकारी सामने नही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगो की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस बल मौके पर आई और राहत बचाव में कार्य मे जुटते हुए घायलों को अस्पताल भेजने में जुट गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें