पिथौरा : शराब पीकर घर आये बेटे को डांटने पर की पिता की पिटाई - CG Sandesh

पिथौरा : शराब पीकर घर आये बेटे को डांटने पर की पिता की पिटाई

पिथौरा थाने में पिता ने अपने बेटे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. शराब पीकर घर आये बेटे को पिता ने समझाया तो बेटे ने गुस्से में आकर मारपीट की.

वार्ड क्रमांक 15 गुरूद्वारा गली पिथौरा निवासी महेन्द्र अजमानी ने अपनी शिकायत में बताया है की 18 जून को उसका बड़ा बेटा मंजीत सिंह शराब पीकर घर आया. महेन्द्र अपने बेटे मंजीत को काम धंधा नही करते हो. इधर-उधर घुमते रहते हो बोला तो गुस्से में आकर मंजीत ने गंदी-गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट की. मारपीट से महेन्द्र को चोटे आई है.

महेन्द्र ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मंजीत सिंह उर्फ मोनू अजमानी के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323 के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें