गौ सेवकों द्वारा सरायपाली वासियों से गौ तस्करी के रोकथाम एवं गौ वंश की सेवा के विषय हेतु किया जा रहा है अनुरोध
गौ सेवा एक महत्पूर्ण और सामाजिक कार्य है जिसमें हम सभी को समर्पित होना चाहिए। गौ माता का सम्मान और संरक्षण हमारे संस्कृति और परम्पराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मानवता के लिए गौ की पूजा, गौशाला में गौवंश की देखभाल, पीड़ित गौ वंश का उपचार, मृत गौ वंश का अंतिम संस्कार, आदि कुछ तरीके के माध्यम से हम गौ सेवा कर सकते हैं।
हमारे शहर सरायपाली में विगत कई वर्षों से गौ सेवा का कार्य कुछ गौ सेवकों के द्वारा किया जा रहा है परंतु उन गौ सेवकों की टीम को और साथियों की जरूरत है क्योंकि हमारे क्षेत्र में प्रतिदिन गौ वंश की दुर्घटना जैसे की किसी वाहन के टक्कर से गौ वंश को चोट, गौ वंश का नाली, दलदल में फस जाना, गौ वंश की मृत्यु इन सब की संख्या बढ़ रही है और साथ ही साथ गौ सेवकों की टीम के सदस्यों की संख्या उनका उपचार करने एवं अंतिम संस्कार करने के लिए कम पड़ रही है।
इसलिए शहर के नवयुवकों से अनुरोध है की अपने क्षेत्र में सेवा कार्य के लिए आगे आएं और पुण्य के भागी बनें।
इसके साथ ही साथ समस्त गौ सेवक आप सभी सरायपाली वासियों से अनुरोध करता है कि अपने अपने गौ वंश को सड़कों पर खुले न छोड़े।
जो भी भाई लोग सेवा देना चाहते हैं वो इन नंबरों में कॉल करके बताएं:-
1.गुड्डू जायसवाल - 8319057200
2.विकास महापात्र - 9589821111
3.मयंक पाणिग्राही - 6262447191
निवेदक:- समस्त गौ सेवक सरायपाली
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल (प्रखंड–सरायपाली)