पिथौरा : पुरानी रंजिश की बात को लेकर तीन लोगों ने की मारपीट - CG Sandesh

पिथौरा : पुरानी रंजिश की बात को लेकर तीन लोगों ने की मारपीट

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरेकेल खुर्द में पुरानी रंजिश की बात को लेकर तीन लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति से मारपीट की जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

प्रार्थी दिनेश बरिहा ने पुलिस को बताया कि 21 जून 2023 के सुबह 06 बजे जब वह अपने घर के बाहर बैठा था तो गांव का अमृत बरिहा, सुखदेव बरिहा, रामजी बरिहा तीनों उसके घर के पास आये और पुरानी रंजिश की बात को लेकर उसके साथ अश्लील गाली गलौच करने लगे. जिसपर दिनेश ने गाली गलौच करने से मना किया तो तीनों एक राय होकर उसे जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे. मारपीट को दिनेश की पत्नि हेमबाई बरिहा व भाभी नीरा बरिहा बीच बचाव कर छुडाये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अमृत बरिहा, रामजी बरिहा और सुखदेव बरिहा के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें