पिथौरा : अलग-अलग सड़क हादसों में हुई दो की मौत.
21 जून को पिथौरा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में हुए सड़क हादसे से दो की मौत होने पर पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.
जिसमें दिलवाले देवार और अपने दोस्त राणा देवार के साथ मोटर सायकल हिरो स्प्लेण्डर प्रो क्रमांक CG04 KC 6598 में गार्डन चौंक देवार पारा से बया रोड देवार पारा आ रहा था, मोटर सायकल को दिलवाले देवार चला रहा था करीबन 12.15 बजे बस स्टैण्ड पिथौरा के आगे विपरित दिशा आ रहे ट्रक क्रमांक CG06 GL 8866 का चालक अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर दिलवाले देवार के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंण्ट कर दिया, जिससे दिलवाले देवार के सिर में गंभीर चोंट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गयी और पीछे बैठा उसका दोस्त राणा देवार को चोंट खरोंच लगी.
मामले में पुलिस ने ट्रक क्रमांक CG06 GL 8866 के चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
अन्य घटना में दोपहर 12.00 बजे बार नयापारा से मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG06 LH 0566 से मौन सिंह ठाकुर, संजय सिंह ठाकुर के साथ ठाकुरदिया खुर्द के लिये निकला था, मोटर सायकल को मौन सिंह चला रहा था. लगभग शाम 4.00 बजे ठाकुरदिया खुर्द रोड पर राइस मिल के आगे मोड़ पर मोटर सायकल को मौन सिंह ठाकुर तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर बेहरा पेड़ में ठोकर मारकर एक्सीडेंण्ट कर दिया जिससे मौन सिंह ठाकुर पिता भुनेश्वर सिंह ठाकुर उम्र 18 साल निवासी बार नयापारा के गर्दन में, सीना में, दाहिना पैर में गंभीर चोंट लगने से मृत्यु हो गया एवं संजय सिंह ठाकुर में चेहरा में, दाहिना पैर में चोंट लगा, घायल संजय सिंह को डायल 112 द्वारा ईलाज हेतु CHC पिथौरा में भर्ती किया गया है.
मामले में मोटर सायकल HF डिलक्स क्र. CG06 LH 0566 का चालक मौन सिंह ठाकुर के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.