सांकरा : अशलील गाली गलौच कर की मारपीट, दो के खिलाफ अपराध दर्ज.
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजराभांठा में अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है.
प्रार्थी किशन यादव ने पुलिस को बताया कि 21. जून को गांव में कीर्तन हो रहा था और वह गावं के अन्य् लोग राधा कृष्ण् के मुर्ति को लेकर गांव के पंडित के यहां जा रहे थे, तभी गांव के जोगी तांडी के घर के सामने शाम करीब 07.00 बजे आशीष नंद एवं जसपाल भोई ने किशन के साथ मां बहन की अशलील गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया. जिससे किशन के नाक के नीचे एवं जमीन में गिरने से मेरे दाहिने कोहनी में चोट आकर खुन निकल कर दर्द होने लगा.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आशीष नंद और जसपाल भोई के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.अन्य सम्बंधित खबरें