सड़क हादसा : 8 की मौत...श्रद्धालुओं से भरी जीप खाई में गिरी - CG Sandesh

सड़क हादसा : 8 की मौत...श्रद्धालुओं से भरी जीप खाई में गिरी

उत्तराखंड। पिथौरागढ़ जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां मुनस्यारी के होकरा इलाके में श्रद्धालुओं से भरी एक जीप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अब तक आठ लोगों के मौत हो चुकी है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन के जारी है

जानकारी के मुताबिक सभी श्रद्धालु बागेश्वर के शामा से होकरा मंदिर दर्शन करने आ रहे थे। इससे पहले ही उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। राहत बचाव के लिए मौके पर टीम रवाना की गई। आशंका जताई जा रही है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें