बागबाहरा : घर का ताला तोड़कर चोरी.
वार्ड नं 04 थानापारा बागबाहरा में एक घर से ताला तोड़कर चोरी किये जाने का मामला सामने आया है.
वार्ड नं 04 थानापारा बागबाहरा निवासी रूचि सिंह ठाकुर ने पुलिस को बताया कि 10 जून 2023 को सुबह 06:00 बजे वह अपने घर वालों के साथ घर में ताला लगाकर पिताजी से मिलने अस्पताल रायपुर गये थे. जहां उनके साथ रहकर ईलाज करा रहे थे.
इसके बाद 13 जून 2023 के शाम 06:30 बजे उसके पड़ोस की श्रद्धा सोनी ने फोन कर रूचि को बताया कि तुम्हारे घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा है कोई अन्दर प्रवेश कर चोरी किया है. जिसकी सूचना पाकर करीब रात्रि 10:00 बजे रूचि बागबाहरा घर आयी तो देखी की कोई अज्ञात चोर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अन्दर प्रवेश कर घर में रखे सामान को अस्त व्यस्त बिखेर दिया था तथा हाल में रखे एक नग कोडैक कम्पनी का एलईडी टीव्ही करीब 8000 रूपये एवं बेडरूम में रखे आलमारी के लाक को तोड कर उसमें रखें 18,000 रूपये. एवं उपहार सामान वगैरह जुमला 26000 रूपये के सामान चोरी कर ले गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.