CG Accident  : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक... - CG Sandesh

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रा के पास बीती शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि घटना नेशनल हाइवे-130बी के कसडोल-लवण मार्ग स्थित ग्राम दर्रा के पास की है। टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवक के शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गयी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें