पिथौरा : जनपद पंचायत के 7 मतदान केंद्रों के लिए सेक्टर ऑफिसर... - CG Sandesh

पिथौरा : जनपद पंचायत के 7 मतदान केंद्रों के लिए सेक्टर ऑफिसर नियुक्त

त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2023

जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

महासमुंद : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन जून 2023 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री प्रभात मलिक ने मंगलवार 27 जून को प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक तथा मतदान समाप्ति के बाद मतगणना कार्य सुचारू रूप से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराए जाने के लिए जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं मतदान केंद्रों के लिए सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

इनमें जनपद पंचायत क्षेत्र पिथौरा के लिए नायब तहसीलदार पिथौरा इंद्रराम चंद्रवंशी को सेक्टर मजिस्ट्रेट का पदभार सौंपा है। इसी प्रकार जनपद पंचायत पिथौरा के 7 मतदान केंद्रों के लिए अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उप संभाग पिथौरा हेमंत डडसेना को सेक्टर ऑफिसर का दायित्व सौंपा गया है। उप अभियंता जनपद पंचायत पिथौरा जसवंत सिंह आरक्षित हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें