पटेवा : गला दबाकर की बड़े भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

पटेवा : गला दबाकर की बड़े भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम सरेकेल में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी. दीपक पटेल की लाश घर के कमरे के अंदर पलंग में पड़ी थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक पटेल एवं उसका छोटा भाई बालेन्द्र पटेल के अलावा घर पर अन्य कोई व्यक्ति उपस्थित नही था. पुछताछ करने पर बालेन्द्र पटेल अपने शरीर एवं दीपक पटेल के शरीर पर दिख रही चोट खरोच के निशान का कारण छुपाकर पुलिस एवं परिजनो को लगातार गुमराह कर रहा था.

पटेवा पुलिस द्वारा घटनास्थल का सुक्षमता से निरीक्षण एवं बालेन्द्र पटेल से हिकमत-अमली से पुछताछ करने पर अन्तत: आरोपी बालेन्द्र पटेल ने अपने बड़े भाई दीपक पटेल से वाद-विवाद लड़ाई झगड़ा होना एवं झूमा झपटी के दौरान दीपक पटेल को आंगन में रखी खाट से टिका कर गला दबाकर हत्या करना कबूल किया.

पुलिस ने भादवि की धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया. आरोपी बालेन्द्र पटेल को गिरफ्तार कर लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें