किसान पर कांग्रेस नेता की गुंडागर्दी मामले को कलेक्टर ने लिय... - CG Sandesh

किसान पर कांग्रेस नेता की गुंडागर्दी मामले को कलेक्टर ने लिया संज्ञान

बिलासपुर, मोपका निवासी उमेंद्र साहू की जमीन कब्जे को लेकर की गई लिखित शिकायत पर कलेक्टर सौरभ कुमार ने तत्काल संज्ञान लिया है. कलेक्टर के निर्देश के बाद एसडीएम ने यथा मौके पर यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है. किसान उमेंद्र साहू ने 23 जून को लिखित शिकायत दी थी कि ग्राम मोपका स्थित उसकी भूमि खसरा नंबर 1357 के मेड को तोड़ कर समीप के भू धारक शेरू असलम और मोहसिन खान ने अपनी भूमि में मिलाकर समतल कर दिया है, और उसे धमकी दे रहा है कि यह जमीन उसकी अपनी जमीन है. कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने के लिए बिलासपुर एसडीएम को पत्र प्रसारित किया.

एसडीएम बिलासपुर ने शिकायत पत्र का संज्ञान लेते हुए धारा 145 सीआरपीसी के तहत मौके पर यथा स्थिति बनाये रखने का आदेश प्रसारित किया है, साथ ही सुनवाई के लिए दोनों पक्षों को अपने अपने दस्तावेज सहित 28 जून को कार्यालय बुलाया है. इसके साथ ही पुलिस को घटना का संज्ञान लेकर प्रतिवेदन देने और बिलासपुर नगर निगम को संज्ञान लेते हुए अनियमित विकास के संबंध में विधि सम्मत कार्रवाई के लिए लिखा गया है. शिकायत पत्र में किसान उमेद साहू ने शेरू असलम के विरुद्ध शिकायत किया है, लेकिन जमीन मोहसिन खान के नाम पर होने की वजह से मोहसिन खान को नोटिस जारी किया गया है. इसके साथ ही थाना सरकंडा ने शेरू असलम के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का इस्तगासा प्रस्तुत किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें