CG : सड़क पर बैठे 16 मवेशियों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा - CG Sandesh

CG : सड़क पर बैठे 16 मवेशियों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

बिलासपुर,  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से यह खबर सामने आई है। जहां हाईवा की चपेट में आने से 16 मवेशियों की मौके पर मौत हो गई। देर रात इंडस्ट्रियल एरिया में बेकाबू हाईवा दर्जनों से अधिक मवेशियों को टक्कर मारकर आगे निकल गया। और हाईवा छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने किसी तरह मृत मवेशियों को बीच सड़क से हटवाया। जिसके बाद इंडस्ट्रियल एरिया को व्यवस्थित चालू करवाया।

इंडस्ट्रियल एरिया पर आए दिन सड़कों पर ढेरों मवेशी घूमते रहते हैं । जिससे आये दिन हैवी लोडेड वाहनों को निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

इसके अलावा मवेशी आपस में भी भिड़ जाते हैं। जिससे सड़क से गुजरने वाले लोग भी घायल हो जाते हैं। मवेशी जमावड़ा लगा कर बीच सड़क में बैठ जाते हैं। हॉर्न बजाने पर भी वहां से हिलते नहीं। रात के समय में सड़क पार करना बहुत मुश्किल होता है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें