30 जून को बिलासपुर आएंगे जेपी नड्डा...जनसभा को करेंगे संबोधि... - CG Sandesh

30 जून को बिलासपुर आएंगे जेपी नड्डा...जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों शेष हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के राष्ट्रीय नेता लगातार प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दुर्ग आए थे। इस दौरान उन्होंने दुर्ग में एक बड़ी सभा को संबोधित किया था। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आने वाले है

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर 30 जून को छत्तीसगढ़ आएंगे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जिस सभा को संबोधित करेंगे उस सभा का आयोजन बिलासपुर के रेलवे मैदान में दोपहर दो बजे से किया जाएगा। इस सभा में 25 हजार लोगों के आने का भाजपा ने दावा किया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें