RAIPUR : यूनिफाइड कमांड की बैठक : मुख्यमंत्री भूपेश, गृहमंत्... - CG Sandesh

RAIPUR : यूनिफाइड कमांड की बैठक : मुख्यमंत्री भूपेश, गृहमंत्री समेत ये बड़े अफसर मौजूद

रायपुर: छत्‍तीससगढ़ की राजधानी रायपुर में यूनिफाइड कमांड की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू, डीजीपी अशोक जुनेजा समेत कई बड़े अफसर शामिल हुए है।

बैठक में केंद्रीय एजेंसियों और छत्तीसगढ़ के पुलिस में समन्वय के साथ मानसून में नक्सल आपरेशन पर चर्चा होगी। बजट सहित अन्य सुविधाओं और संसाधनों और चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस इन दिनों बस्तर में ऑपरेशन मानसून चला रही है. बारिश में फोर्स का मूवमेंट बंद होने से नक्सलियों को तैयारी का मौका मिल जाता था, लेकिन ऑपरेशन मानसून के तहत पुलिस के जवान बारिश में भी सर्चिंग के लिए निकलेंगे. इसमें डीआरजी, एसटीएफ और पैरामिलिट्री फोर्स की टीम अंदरूनी इलाकों में संयुक्त ऑपरेशन चलाएगी. ऐसे में यूनिफाइड कमांड की बैठक में ऑपरेशन मानसून को लेकर बेहतर समन्वय बनाने की कोशिश की जाएगी.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें