छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 जुलाई से लागू होगा नया रोस्टर, पढ़े... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 जुलाई से लागू होगा नया रोस्टर, पढ़ें पूरी डिटेल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के निर्देश पर आगामी 3 जुलाई से नया रोस्टर लागू किया जा रहा है। इसके तहत चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच समेत तीन डीबी और कुल पंद्रह सिंगल बेंचों में सुनवाई की जाएगी। नए रोस्टर में दस सिंगल बेंचों को स्पेशल बेंच का रूप दिया गया है।

प्रथम डिवीजन बेंच में स्वयं चीफ जस्टिस व जस्टिस रजनी दुबे जनहित याचिकाओं, रिट अपील 2023 तक, हेबियस कार्पस, क्रिमिनल अपील 2022 तक पर सुनवाई करेंगे। जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस संजय श्याम अग्रवाल की डीबी टैक्स मामले, कमर्शियल, डीबी के सिविल मामले, 2020 तक क्रिमिनल अपील सुनेगी। तीसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल सभी रिट अपील 2022 तक, डीबी के रिट मामले, डीबी के सभी क्रिमिनल मामले सुनेंगे। इसके अलावा चीफ जस्टिस समेत सभी जस्टिस सिंगल बेंच में सुनवाई करेंगे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें