बिलासपुर : नाबालिग सहित 3 गिरफ्त में...मौज-मस्ती के लिए कार ... - CG Sandesh

बिलासपुर : नाबालिग सहित 3 गिरफ्त में...मौज-मस्ती के लिए कार में की फायरिंग

बिलासपुर | एयरगन से कार में फायरिंग करने वाले एक नाबालिग सहित तीन लोगों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। आरोपियों का कहना है कि उन्होंने मौज-मस्ती के लिये यह हरकत की थी।

सरकंडा के सूर्या विहार कॉलोनी निवासी शुभम् साहू की स्विफ्ट कार रविवार की सुबह घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान उसे गन चलने की आवाज आई। बाहर निकलकर देखा कि उसकी कार का शीशा टूट गया है।

इसी दौरान एक वैगन आर में कुछ लोग भागते दिखे। उसने अपनी कार में उनका पीछा किया लेकिन वे लोग भाग गए। हालांकि इस बीच उसने वैगन आर का नंबर नोट कर लिया। सरकंडा थाने में उसने शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर मोहल्ले के ही 18 साल के सूर्यभान सिंह ठाकुर और 19 साल के मृणाल जांगड़े सहित एक नाबालिग को हिरासत में लिया। उनसे एक एयरगन जब्त किया गया, जिससे उन्होंने फायरिंग की थी।

वाहन नाबालिग का था, जिसके पिता के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 4 181 के तहत कार्रवाई की गई है। नाबालिग को समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया, जबकि दोनों युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा में कार्रवाई की गई।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें