CG : चोरों ने एटीएम में तोड़फोड़ कर पार किया लाखों रुपए  - CG Sandesh

CG : चोरों ने एटीएम में तोड़फोड़ कर पार किया लाखों रुपए

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में चोरों के हौसले बुलंद है। यहां अज्ञात चोरों ने एक एटीएम मशीन में तोड़फोड़ कर लाखों रुपए की चोरी कर ली है। शुक्रवार देर रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं इस चोरी की घटना से पुलिस के गश्त में सवाल उठ रहे हैं। मामला हथबंद थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, हथबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित निजी बैंक के एटीएम में चोरों ने तोड़फोड़ कर लाखों रुपए लेकर फरार हो गए। इस घटना से पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि, कुछ माह पूर्व ही हथबंद थाना बना है और उसके बाद यह पहली बड़ी घटना है।

इसके पहले भी सिमगा थाना क्षेत्र में घटना हो चुकी है, जिसे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने पकड़ा था। इस चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि, अभी बैंक के अधिकारी नहीं आए हैं। उनके आने के बाद पता चलेगा की एटीएम में कितना रुपया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें