पटेवा : महिला के साथ परिवार वाले करते थे मारपीट, तंग आकर महिला पंहुची थाने
पटेवा थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ उसके परिवार वालों ने मारपीट की. जिसकी शिकायत महिला ने थाने में दर्ज करायी है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति सहित अन्य तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम सिधौरी निवासी सुनीता मन्नाडे को 6 जुलाई को सुबह लगभग 9 बजे उसके पति नेमूलाल मन्नाडे, अनिता बान्धे, कमला मन्नाडे, आयुष मन्नाडे सभी ने मिलकर सुनीता व उसकी बेटी के साथ बहुत मारपीट किये है. मारपीट से माँ-बेटी घायल हो गयी हैं.
शिकायत के मुताबिक, वे सभी लोग सुनीता के साथ आये दिन घर से बाहर निकालने के लिए सुनीता और उसकी बेटी के साथ मारपीट करते रहते है. मारपीट से तंग आकर सुनीता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अनिता बांधे, कमला मन्नाडे, आयुष मन्नाडे, नेमूलाल मन्नाडे के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत अपराध कायम किया है.