CG : टीआई पर भालू ने किया हमला...गंभीर हालत में अस्पताल में ... - CG Sandesh

CG : टीआई पर भालू ने किया हमला...गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जशपुर। जिले से खबर आयी है जहां भालू के हमले से थानेदार घायल हो गयाहै। रेस्क्यू करने के दौरान थानेदार पर भालु ने हमला कर दिया, जिससे थानेदार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उन्हें दुलदुला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक दुलदुला में सुबह से ही एक घर मे भालू ने डेरा जमाकर रखा था। जिसे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यूकिया गया।

इस दौरान बैठे भालू ने दुलदुला थाना प्रभारी जगसाय पैंकरा पर हमला कर दिया। भालू के हमले से थाना प्रभारी पैंकरा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा। भालू के हमले से थाना प्रभारी के शरीर के पिछले हिस्से और बांह में गहरे घाव हैं।

भालू को घर से निकाला जा रहा था, उसी वक्त भालू ने थाना प्रभारी पर हमला कर दिया। डीएफओ जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि भालू जंगल की ओर भाग गया है। दुलदुला के बभनी गांव में एक घर में सुबह से ही भालू डेरा जमाया हुआ था. रेस्क्यू करने के लिए बलरामपुर से टीम आई थी। ग्रामीणों को वन विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें