ट्रेन के सामने 6 साल के बेटे के साथ कूदी मां, बच्चे की मौत,... - CG Sandesh

ट्रेन के सामने 6 साल के बेटे के साथ कूदी मां, बच्चे की मौत, महिला की हालत गंभीर

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में एक महिला अपने बेटे के साथ ट्रेन के सामने कूद गई। घटना में छह साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सकरी थाना क्षेत्र के घुरू-अमेरी में रहने वाली निशा मधुकर (26) तिफरा में कपड़े की दुकान चलाती थी। बताया गया कि महिला ने अपने पहले पति को छोड़ कर दूसरी शादी कर ली थी। वह दूसरे पति के साथ ही रहती थी। महिला का छह साल का बेटा देवांश पहले पति हरनारायण मधुकर के साथ रहता था। तीन माह पहले ही वह बेटे को साथ लेकर आई थी। मंगलवार दोपहर वह बेटे को लेकर लालखदान ओवरब्रिज की तरफ गई थी। दोनों काफी देर तक रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रहे थे।

इसी दौरान बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गतौरा की ओर मालगाड़ी जा रही थी। अचानक महिला बच्चे को लेकर ट्रेन के सामने कूद गई, जिसके बाद बच्चा ट्रेन के सामने आ गया। जबकि महिला टकराकर दूर छिटक गई। हादसे में मासूम ट्रेन की चपेट में आ गया और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोको पायलट ने गाड़ी रोक कर जीआरपी को सूचना दी, जिसके बाद तोरवा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी महिला के सुसाइड की कोशिश करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दो दिन पहले बच्चे का पिता हरनारायण मिलने आया था। इसी दौरान उसके पहले पति से विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि, महिला के होश में आने के बाद ही उसका बयान होगा और घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें