पिथौरा : लड़का नहीं हुआ है कहकर महिला से गाली गलौज और मारपीट,... - CG Sandesh

पिथौरा : लड़का नहीं हुआ है कहकर महिला से गाली गलौज और मारपीट, पति और सास के खिलाफ केस दर्ज

पिथौरा निवासी एक महिला ने अपने पति और सास के खिलाफ गाली गलौज और मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. महिला ने अपनी शिकायत में बताया है की उसके पति डोलामणी जलक्षत्री एवं उसकी सास दुलारी बाई तुमको लडकी-लडकी हुआ है, लडका नही हैं कहकर आये दिन गाली गलौज करते रहते है.

11 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे उसकी सास दुलारी बाई गाली गलौज कर रही थी. उसी समय उसका पति डोलामणी जलक्षत्री आया और तू घर से भाग जा कहकर अश्लील गाली गालौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं डंडे से मारपीट किया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डोलामणी जलक्षत्री, दुलारी बाई के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें