छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक ने दिया पार्टी से इस्तीफा, कहा- बड... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक ने दिया पार्टी से इस्तीफा, कहा- बड़ी पार्टी के नेता है संपर्क में

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। इससे पहले यहां लगातार राजनीतिक माहौल बदल रहा है। अब पूर्व विधायक ओंकार शाह ने अपनी पार्टी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि छुरा के राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाले ओंकार शाह बिंद्रानवागढ़ से 2 बार कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक बड़ी पार्टी के नेता से उनका संपर्क है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द किसी दूसरी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें