हॉस्पिटल में  कर्मचारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी - CG Sandesh

हॉस्पिटल में कर्मचारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

बिलासपुर / जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार की शाम को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गौरव पथ स्थित आई केयर हॉस्पिटल में काम करने वाला एक कर्मचारी ने फांसी लगा लिया। नाम विशाल गरुड़ स्वर्ण जयंती नगर निवासी ने हॉस्पिटल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

मिली जानकारी के मुताबिक काफी देर तक एक कमरे का दरवाजा ना खुलने पर अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया तो खुदकुशी का खुलासा हुआ। घटना की खबर फैलते ही पूरे अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई। अस्पताल प्रबंधन द्वारा घटना की जानकारी सिविल लाइन थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर दिया। जिसे आज सुबह पुनः खोल कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

बताया जाता है कि डॉ.राहुल वर्मा हॉस्पिटल के संचालक हैं जिनके यहां मृतक पिछले 2 साल से कार्यरत था। फिलहाल, खुदकुशी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें