बना ये नया रिकॉर्ड...जायसवाल और किशन के नाम हुए इस लिस्ट में... - CG Sandesh

बना ये नया रिकॉर्ड...जायसवाल और किशन के नाम हुए इस लिस्ट में शामिल

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के दो ऐसे खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है जो आईपीएल में धमाका कर चुके है। इन दोनों खिलाड़ियों ने डेब्यू करते ही एक यूनिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। जी हां डॉमिनिका टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला है और ये दोनों ही बाए हाथ के बल्लेबाज है।

इसी के साथ इन दोनों खिलाड़ियों का नाम एक यूनिक लिस्ट में भी जुड़ गया है। जायसवाल और किशन की जोड़ी भारत की ऐसी 5वीं बाएं हाथ की जोड़ी बनी है जिसने एक ही मैच में डेब्यू किया है। इन दोनोें से पहले चार जोड़िया जो भी बाए हाथ के बल्लेबाज थे ने डेब्यू किया था।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत के लिए एक मैच में डेब्यू करने वाली दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों की पहली जोड़ी गुल मोहम्मद और अब्दुल हफ़ीज़ की थी। इस सूची में दूसर नंबर हीरालाल गायकवाड़ और न्यालचंद शाह का था। तीसरे नंबर पर अशोक गंडोत्रा और एकनाथ सोलकर का नाम दर्ज हुआ। चौथे नंबर पर टी नटराजन, वॉशिंगटन सुंदर और अब पांचवे नंबर पर जायसवाल और किशन का नाम है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें