यशस्वी जायसवाल ने शतक ठोककर बना डाला महारिकॉर्ड, ये कारनामा ... - CG Sandesh

यशस्वी जायसवाल ने शतक ठोककर बना डाला महारिकॉर्ड, ये कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय

टीम इंडिया के लिए टेस्ट में डेब्यू कर पहले ही मैच में यशस्वी जायसवाल ने धमाका कर दिया है। इससे यह तो तय हो गया है की इस खिलाड़ी का मुकाबला करना अब अन्य टीमों के लिए मुश्किल होगा। जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में धमाकेदार अंदाज में शतक ठोककर इतिहास रच दिया है।


यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 350 गेंदों पर 143 रन बना लिए है और वो अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। यशस्वी जायसवाल ने अपनी पारी में 14 चौके लगाए हैं। अगर जायसवाल आज का दिन खेलते है तो वो दोहरा शतक भी लगा सकते है।

जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक ठोककर एक महारिकॉर्ड बना दिया है। यशस्वी जायसवाल भारत के बाहर डेब्यू मैच में बतौर ओपनर शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। आपको बता दें की भारत क लिए दिग्गज ओपनर सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग भी अपने पूरे करियर में ये काम नहीं कर पाए है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें