तेंदूकोना : खेत में रोपाई करने की बात को लेकर मारपीट - CG Sandesh

तेंदूकोना : खेत में रोपाई करने की बात को लेकर मारपीट

तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम भरूवामुड़ा में दो भाइयों में जमीन में रोपाई करने की बात को लेकर मारपीट की खबर सामने आई है. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है..

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम भरूवामुड़ा निवासी संतोष कुमार साहू के दो भाई हैं. बड़ा चैन सिंह एवं छोटा रेखराम है. छोटा भाई रेखराम राजासेवैया में रहता है. पैतृक भूमि का आपसी मौखिक बटवारा हो चुका है एवं यह निर्णय हुआ था कि पिता जी को सभी हर वर्ष 2.5-2.5 क्विंटल धान देंगे और छोटा रेखराम ने संतोष को भरूवामुड़ा स्थित अपने भाग के 50 डिस्मिल जमीन को कमा कर उस धान को पिता जी को देने के लिए कहा था.

संतोष अपने लड़का पौरूष प्रकाश पत्नि अमृत बाई और गांव के अन्य मजदूरों को लेकर 12 जुलाई को रोपाई करवा रहा था. तभी रेखराम लगभग दोपहर 1 बजे अचानक आया और मेरी जमीन को तुम लोग क्यों रोपाई कर रहे हो कहकर मां बहन की गाली गलौज कर डंडा से संतोष को एवं उसके लड़के को मारा है एवं जान सहित मार देने की धमकी भी दिया है. घटना में संतोष और उसके लड़के को चोटे आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी रेखराम साहू के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें