विराट ने कोच द्रविड़ को इस मामले में छोड़ा पीछे, अब सचिन के इस... - CG Sandesh

विराट ने कोच द्रविड़ को इस मामले में छोड़ा पीछे, अब सचिन के इस रिकॉर्ड पर है नजर

 भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 141 रन से हराकर इस मैच को अपने नाम किया। इस मैच में टीम के पूर्व कप्तान कोहली ने भी 71 रन की पारी खेली और अपना योगदान दिया। इस मैच में उन्होंने जैसे ही अपना अर्धशतक पूरा किया उन्होंने एक उपलब्धि हासिल कर ली।

आपको बता दें की इस मैच में विराट कोहली ने जैसे ही अर्धशतक पूरा किया तो वो भारत के बाहर सबसे अधिक अर्धशतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में कोच राहुल द्रविड़ को पछाड़ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

आपको बता दें की द्रविड़ ने अपने करियर में भारत के बाहर कुल 87 बार 50 रन का आंकड़ा पार किया था, अब कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 76 रन की पारी खेल 88वीं बार ऐसा किया है। आपको बता दें की सचिन 96 बार भारत के बाहर अर्धशतक मारने के मामले में सूची में टॉप पर हैं।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें