पिथौरा : तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, 2 घायल - CG Sandesh

पिथौरा : तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, 2 घायल

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनासिल्ली के पास घोंच रोड में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 13 जुलाई को ग्राम सोनासिल्ली निवासी दीपक रावत उम्र करीबन 21 वर्ष गांव के जितेन्द्र ध्रुव उम्र 41 वर्ष के साथ शौच करने के लिये घर के मोटर सायकल स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG 07 AB 2367 से तालाब के पास गये थे. वापस आते समय सुकालदास के घर के सामने घोंच रोड में दीपक रावत एवं जितेन्द्र ध्रुव मोटर सायकल से वापस आ रहे थे. 

रात करीबन 08:40 बजे झलप की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक CG 04 MD 7986 का चालक अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर दीपक रावत एवं जितेन्द्र ध्रुव को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर भाग गया. एक्सीडेंट से दीपक रावत एवं जितेन्द्र ध्रुव को चोटे आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें