एक ही परिवार की अरपा नदी में डूबी तीन बेटियां - CG Sandesh

एक ही परिवार की अरपा नदी में डूबी तीन बेटियां

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार को एक ही परिवार के तीन बेटियों की नदी में डूबने से मौत हो गई है। तीनों किशोरी आज नदी में नहाने गई थी। इस दौरान यह हादसा हुआ। मामला शहर के कोनी थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, बिलासपुर के सेंदरी इलाके में 3 बहन नदी में नहाने गई थीं। तीनों बहनों का शव बाहर निकाल लिया गया है। तीनों का नाम पूजा पटेल, धनेश्वरी पटेल और रितु पटेल है। वहीं, रेत के अवैध उत्खनन के कारण मौत होना बताया जा रहा है। रेत के अवैध उत्खनन के कारण नदी में गड्ढा हो गया था। मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें