CG : ऑटो चालक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म
बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शादीशुदा ऑटो चालक ने 16 वर्षीय नाबालिग से दोस्ती कर उसे प्यार के जाल में फंसा कर भगा ले जाकर दुष्कर्म किया. युवती के परिजनों ने कुछ दिन पहले अपहरण की आशंका पर केस दर्ज करायी थी.
पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि लड़की दसवीं कक्षा तक पढ़ी है. इसके बाद पढ़ाई छोड़कर घरेलू काम करती है. करीब साल भर पहले स्कूल जाते समय उसकी पहचान खजुरी के रहने वाले ऑटो चालक दिलहरण यादव (23) से हुई थी.
इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस ने ऑटो चालक दिलहरण यादव की जानकारी जुटाई तब पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और लड़की के साथ ही वह भी गायब है. इस पर पुलिस ने मोबाइल की तकनीकी जांच कर उसकी तलाश शुरू कर दी. फिर उसे सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा इलाके से दबोच लिया.
इस दौरान लड़की भी उसके साथ मिल गई. पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज किया, तब उसने बताया कि शादी करने के बहाने ऑटो चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. तब लड़की को यह भी नहीं पता था कि वह पहले से शादीशुदा है. पुलिस ने लड़की को परिजन को सौंप दिया है. वहीं, ऑटो चालक पर अपहरण के साथ ही रेप का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.