बागबाहरा ब्लाक में होने वाले 4 एवं पिथौरा अंतर्गत 01 दिव्यां... - CG Sandesh

बागबाहरा ब्लाक में होने वाले 4 एवं पिथौरा अंतर्गत 01 दिव्यांग शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित

महासमुन्द : दिव्यांग व्यक्तियों की शल्य क्रिया एवं कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण चिन्हांकन, मूल्यांकन, परीक्षण एवं प्रमाणीकरण नवीनीकरण शिविर का आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। विकासखण्ड बागबाहरा एवं पिथौरा में आयोजित होने वाले 5 शिविरों को अपरिहार्य कारणों से आगामी तिथि तक निरस्त किया गया है।

स्थगित किये गए शिविरों में बागबाहरा जनपद अंतर्गत घुंचापाली में 24 जुलाई को, कोमाखान में 25, खम्हरिया में 27 ,तेंदुकोना में 31 व पिथौरा जनपद अंतर्गत भुरकोनी में 01 अगस्त को आयोजित होने वाले शिविर स्थगित किये गए हैं ।उपसंचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने बताया कि 03 अगस्त 2023 से प्रस्तावित शिविर यथावत होंगे। निरस्त कुल 05 शिविर हेतु पृथक से तिथि प्रेषित किया जायेगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें