सांकरा : तीन लोगों ने की मारपीट, हाथ में पहने कड़ा से फोड़ा सि... - CG Sandesh

सांकरा : तीन लोगों ने की मारपीट, हाथ में पहने कड़ा से फोड़ा सिर

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम भैरोपुर में तीन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की. इसी दौरान एक ने अपने हाथ में पहने कड़ा से वार कर सिर फोड़ दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम भैरोपुर निवासी हिरा राम चौहान 23 जुलाई को शाम करीब 7:30 बजे अपने घर के सामने खड़ा था. 

उसी समय गांव का जितेन्द्र ध्रुव, खेमराज भोई और शशीकांत चौहान तीनों हिरा राम चौहान के पास आये और तेरे को क्या हो गया कहकर अश्लील गाली गलौज कर आज तेरे को जान से मारते हैं कहकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. जितेन्द्र ध्रुव हाथ में पहने कड़ा से हिरा राम चौहान के सिर पर मार दिया और तीनों गाली गलौज करते हुए भाग गये.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें