कोमाखान : हमारे गांव में खेती करने आया है कहकर की मारपीट, ससुराली जमीन को कमाने गया था पीड़ित
कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम सरगीडीह में ससुराली जमीन को कमाने गए व्यक्ति के साथ गाँव के एक व्यक्ति ने हमारे गांव में खेती करने आया है कहकर मारपीट की. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम गुलझर निवासी घुरऊ यादव पिता टेंगन यादव उम्र 58 साल अपनी ससुराली जमीन को कमाने के लिये 22 जुलाई से सरगीडीह गांव गया था. शाम करीब 7 बजे खाना पीना खाकर गुटका खाने कामधर यादव के दुकान में गया था. दुकान पर गांव सरगीडीह का भकलू मांझी आया और कहां से आया है पूछा तो घुरऊ ने बताया की वह गुलझर से आया है.
इतने में भकलू मांझी हमारे गांव में खेती करने आया है, तुझे आज जान सहित मारकर रहूंगा कहकर अश्लील गली गलौज करते हुये पकड़कर जमीन सी.सी. रोड़ में पटक दिया और चढ़कर हाथ, मुक्का, लात से मारपीट करने लगा. घुरऊ ने बचाव-बचाव चिल्लाया तो गाँव के दो लोग आकर बीच बचाव किये. भकलू मांझी मारपीट कर चला गया. मारपीट करने एवं पटकने से घुरऊ के सिर, माथे, पीठ में एवं दाहिने कोहनी में चोंट लगी है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी भकलू मांझी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.