सांकरा : महिला के घर से चोरी करके भागते बसना के व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम वार्ड नं. 07 राजापारा बल्दीडीह में एक महिला के घर से चोरी करके भागते बसना के एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा. आरोपी भागते-भागते गिर गया था, उसे चोटे आई थी. उसका इलाज कराकर थाने ले जाया गया. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. शांति पटेल पति स्व. मनराखन पटेल उम्र 35 वर्ष निवास वार्ड नं. 07 राजापारा बल्दीडीह ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 24 जुलाई को रात 08:30 बजे शांति पटेल खाना खाकर सोने जा रही थी. उसी समय उसे किसी व्यक्ति के चलने की आवाज सुनाई दी. घर से आंगन में निकल कर देखी तो एक व्यक्ति छत से आंगन में उतर रहा था. शांति ने अपने मोहल्ले एवं पड़ोसियों को फोन करके बताया.
घर के अंदर घुसा व्यक्ति शांति को देखकर तथा मोहल्ले वालों की आवाज सुनकर छत से उतर कर घर के अंदर घुस गया और घर में रखे कुकर को लेकर भागने लगा, जिसे ग्रामीणों ने दौड़ाया. आरोपी भागते-भागते गली में गिर गया. ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गये और कुछ लोगों ने हाथ मुक्का से पिटाई भी की.
वार्ड नं. 01 इंद्रा कालोनी बसना निवासी आरोपी भाई राजा पिता खिलावन सौरा उम्र 27 साल को भागते समय गिरने से पैर में चोट लगा था. ग्रामीणों ने उसे एम्बुलेंस बुलाकर ईलाज कराने शासकीय अस्पताल बसना लेकर गये. 25 जुलाई को इलाज कराकर थाना सांकरा लेकर गए. पुलिस ने आरोपी भाई राजा के खिलाफ 380-IPC, 457-IPC, 511-IPC के तहत अपराध कायम किया है.