CG : तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग...लाखों रूपए के सामान ... - CG Sandesh

CG : तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग...लाखों रूपए के सामान जलकर खाक

बिलासपुर : बिलासपुर के तीन मंजिला कपड़े दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रूपए के कपड़े जलकर खाक हो गए। आग इतनी भयानक थी कि कई किलोमीटर तक आग कि लपटें दिखाई दे रही थी। फायर ब्रिगेड ने सुबह पांच आग पर काबू पा लिया है।शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार चकरभाठा कैंप में किशनचंद टहल्यानी की कृष्णा सोसायटी के नाम पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। गुरुवार की रात संचालक और कर्मचारी दुकान बंद कर घर चले गए थे। तभी रात करीब 12 बजे के आसपास लोगों ने देखा कि दुकान से धुएं के साथ आग की लपटें उठ रही है। उन्होंने घटना की जानकारी दुकान संचालक के साथ ही आसपास के लोगों को दी। इसके साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद दमकल कि टीम और पुलिस ने आग पर काबू पा लिया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें