तेन्दुकोना : आबादी भूमि पर कब्ज़ा कर बनाए गए मकान को जेसीबी से तोडा, मारपीट भी की, 4 के खिलाफ केस दर्ज
तेन्दुकोना थाना क्षेत्र के एक गाँव के व्यक्ति द्वारा आबादी भूमि पर कब्ज़ा कर घर बनाया गया था, जिसे कुछ लोगों ने जेसीबी से तोड़ दिया. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, डोंगाझर निवासी तुलसी राम चक्रधारी (50) ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 27 जुलाई को दोपहर करीब 3:30 बजे गाँव के हेतराम साहू, जीवन यादव, भुषण साहू तथा जितेन्द्र सोनवानी ने अश्लील गाली गीलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर तुलसी राम चक्रधारी द्वारा कब्ज़ा किये गए आबादी भूमि में स्थित मकान को जेसीबी से तोड़फोड़ कर नुकसान पहुचांया है.
मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 448, 427, 34 के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें