CG  : रेलवे मैनेजर ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या...पटरी पर स... - CG Sandesh

CG : रेलवे मैनेजर ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या...पटरी पर सिर और धड़ मिले अलग-अलग

बिलासपुर। जिले में रेलवे के मैनेजर ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर लिया है। मैनेजर की लाश लालखदान फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत- विक्षत हालत में मिली है। सिर और धड़ अलग-अलग था। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लोगों ने जब रेलवे ट्रैक पर शव देखा तो तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की पहचान की धानमंडी के पास विवेकानंद नगर कॉलोनी निवासी राजेश उरांव (45) के रूप में हुई। राजेश मूल रूप से सक्ती जिले के बाराद्वार के रहने वाले थे।

राजेश जीएम कार्यालय में चीफ मटेरियल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार शाम को ड्यूटी से आने के बाद वह घर से निकल गए थे। देर रात होने पर परिजनों ने उन्हें फोन भी किया था। लेकिन उन्होंने ने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद परिजनों ने उनके दोस्तों को भी फोन किया था। अगले दिन उनकी मौत की खबर सामने आ गई है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें