IND vs WI 2nd ODI : वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 6 विकेट से र... - CG Sandesh

IND vs WI 2nd ODI : वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज 1-1 की बराबरी पर

भारत।  वेस्टइंडीज और टीम इंडिया के बीच बारबाडोस में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. वेस्टइंडीज को जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य मिला था. कैरेबियन टीम ने 36.4 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. इस तरह 3 वनडे मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है.

मैच में वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने सबसे ज्यादा नाबाद 63 रन बनाए. कैची कार्टी 48 रन बनाए. दोनों खिलाड़ियों के बीच पांचवें विकेट के लिए 91 रनों की पार्टनरशिप हुई. दोनों खिलाड़ियों ने टीम को मुश्किल से निकाल लिया।

 


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें